{"_id":"6a54e1aaf4dd18ad60001f51","slug":"video-video-solan-mayors-notification-not-issued-even-after-11-days-bjp-threatens-agitation-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन महापौर की अधिसूचना 11 दिन बाद भी जारी नहीं, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन महापौर की अधिसूचना 11 दिन बाद भी जारी नहीं, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
सोलन। नगर निगम सोलन के महापौर और उपमहापौर के निर्वाचन को 11 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अभी तक उनकी प्रशासनिक अधिसूचना जारी नहीं की है। भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता करार देते हुए कहा कि यह जनविरोधी सोच और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर इस प्रक्रिया को लटकाकर सोलन की जनता को परेशान कर रही है। महापौर के पदभार ग्रहण न कर पाने के कारण नगर निगम के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि महापौर के हस्ताक्षर के बिना हिमाचली प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी परेशानी हो रही है। आम नागरिकों के भी कई प्रमाण-पत्र, प्रशासनिक और विकास संबंधी कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव और निर्वाचन संपन्न होने के बाद भी अधिसूचना जारी करने में यह विलंब समझ से परे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।