{"_id":"6a54d3981d9a65a8d50d098c","slug":"video-solan-health-minister-inaugurates-digital-library-at-solan-college-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सोलन कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सोलन कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने राजकीय महाविद्यालय में लगभग 25.20 लाख रुपये की लागत से स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करती है। शिक्षा जीवन स्तर को बेहतर बनाती है और व्यक्तियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाती है। कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश के 140 सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पहली कक्षा से ही पढ़ाई आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इन निर्णयों से छात्रों की नींव मजबूत बन रही है। सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए चिट्टा मुक्त अभियान भी चला रही है। इसके तहत विभिन्न जिलों में वाकथॉन आयोजित कर युवाओं को नशे के विरुद्ध एकजुट किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।