{"_id":"6a2ec4aac3cdb3c2660e2bc2","slug":"cess-collected-yet-the-sanitation-system-did-not-improve-solan-news-c-176-1-ssml1040-171599-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सेस वसूला फिर भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सेस वसूला फिर भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कल्याणपुर सहित कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर, घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने और लोगों से नियमित रूप से सफाई सेस वसूलने के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं। हरिपुर संडोली पंचायत के कल्याणपुर वार्ड समेत आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हालत यह है कि गांव के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है। कूड़ा संग्रहण के नाम पर सफाई सेस तो वसूला जा रहा है, लेकिन नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाले वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते लोग मजबूरी में खाली स्थानों और चौराहों के आसपास कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे कई स्थान अस्थायी डंपिंग साइट में तब्दील हो गए हैं।
कल्याणपुर निवासी मनी राम, मुनीश कुमार, यूसुफ, सलमा, दुखीराम और शहनाज ग्रामीणों ने बताया कि कई महीनों से वार्ड में कूड़ा नहीं उठाया गया है। कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध के कारण घरों के दरवाजे और खिड़कियां खोलना मुश्किल हो गया है। मक्खी-मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी नाक-मुंह ढककर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बीबीएनडीए की ओर से सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई लाभ दिखाई नहीं दे रहा। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गंदगी की समस्या बनी हुई है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
बीबीएनडीए के सहायक अभियंता ई. सुमित आजाद ने कहा कि कल्याणपुर क्षेत्र में कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। कूड़ा संग्रहण का कार्य कर रही कंपनी को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।