फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cleared the clogged drains by removing the filth.

Solan News: गंदगी निकालकर जाम नालियों को खोला

Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा था गंदा पानी
विज्ञापन



अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद निगम ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में सड़क किनारे लंबे समय से जाम पड़ी नालियों की शनिवार को नगर निगम ने सफाई करवा दी। निगम कर्मचारियों ने नालियों में जमा गंदगी और मलबा बाहर निकालकर पानी की निकासी सुचारू की। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर में नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बहने और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने 29 जुलाई के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम ने समस्या का संज्ञान लेते हुए नालियों की सफाई शुरू करवाई। शनिवार को निगम कर्मचारियों ने पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप, जवाहर पार्क जाने वाले मार्ग सहित शहर के अन्य स्थानों पर नालियों की सफाई की। नालियों से गंदगी निकालने के बाद पानी की निकासी सुचारू हो गई है।
विज्ञापन

सोलन के उपमहापौर गौरव राजपूत ने बताया कि निगम की ओर से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। जहां भी समस्या सामने आ रही है, वहां तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed