सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds gathered in temples on Ashtami in Solan, the fast was broken by worshipping girls.

Solan News: सोलन में अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कन्या पूजन कर खोला व्रत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in temples on Ashtami in Solan, the fast was broken by worshipping girls.
गीता आदर्श स्कूल में रामनवमी को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मां शूलिनी समेत अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें, डेढ़ घंटा तक लाइन में लगकर लोगों ने किए माता रानी के दर्शन
Trending Videos

जिला मुख्यालय सोलन में जगह-जगह लगे भंडारे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने कन्या पूजन कर अपना व्रत खोला। इस अवसर पर मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मां की पूजा-अर्चना के साथ हलवे का प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। जिला मुख्यालय में मां शूलिनी मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर सुबह 5 बजे से भक्तों के लिए खुल गया था। करीब 6 बजे से श्रद्धालुओं ने मां शूलिनी की पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद कन्या पूजन का आयोजन हुआ। दिनभर मंदिर के बाहर श्रद्धालु लगभग डेढ़ घंटे तक लाइन में लगकर आशीर्वाद लेते रहे। वहीं जिले के अन्य मंदिरों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा शहर में जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धर्मपुर में भंडारे का आयोजन
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर में अष्टमी व नवमी के शुभ अवसर पर मेला कमेटी, स्थानीय पंचायत व भंडारा कमेटी की ओर से मनसा माता मंदिर में हलवे का प्रसाद लगाया गया। कसौली के तहसीलदार जगपाल सिंह, भंडारा कमेटी के नरेश अग्रवाल और पंचायत सचिव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भंडारा कमेटी द्वारा धर्मपुर बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता आदर्श विद्यालय में रामनवमी की धूम
सोलन। गीता आदर्श विद्यालय सोलन में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की रामनवमी मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता आश्रम समिति के प्रधान एलके बंसल ने पूजा-अर्चना से किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें राम और केवट के संवाद पर आधारित लघु नाटिका भी शामिल थी।

कसौली में मां चंडी के दरबार में श्रद्धालु
कसौली(सोलन)। कसौली में मां चंडी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। भक्तों ने कड़ाही, चुनरी और अन्य पूजा सामग्री अर्पित की। जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

अष्टमी पर अस्पताल में फल वितरण
अर्की(सोलन)। अर्की में मां भगवती संकीर्तन मंडली ने अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंडली की प्रधान बाला शर्मा ने बताया कि नवरात्र पूजन शक्ति और भक्ति का प्रतीक हैं और इस दौरान भक्तजन मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

गीता आदर्श स्कूल में रामनवमी को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

गीता आदर्श स्कूल में रामनवमी को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed