{"_id":"6a2967ea55df35b52509103f","slug":"demands-of-pensioners-solan-news-c-176-1-ssml1040-171314-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकार पेंशनरों को दे लंबित डीए और एरियर की बकाया राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकार पेंशनरों को दे लंबित डीए और एरियर की बकाया राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपतहसील पंजेहरा में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की उपतहसील पंजेहरा में हिमाचल प्रदेश पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रधान दाता राम पोसवाल की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश सरकार की ओर से 65 से 70 वर्ष के पेंशनरों को एरियर का भुगतान करने की घोषणा का स्वागत किया गया। लंबित डीए और डीए एरियर का शीघ्र भुगतान करने की सरकार से अपील की गई और 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मिलने वाले 5-10-15 फीसदी भत्तों को मूल पेंशन में शामिल करने की अपील की गई। इसके साथ ही मांग की गई कि जीवन प्रमाणपत्र पंचायत स्तर पर जमा करवाने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि पेंशनर का 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक के सेवाकाल का संशोधित वेतनमान का एरियर शीघ्र दिया जाए। बैठक में दलीप चौधरी, निक्का राम ठाकुर, मोहन लाल वर्मा, रामलाल पोसवाल, ठाकुर सिंह दिलवर, जगतार सिंह रनोट, मदन लाल, बख्शी राम, हुक्म सिंह राणा, अमर चंद चोपड़ा, अमृत लाल वर्मा, अश्विनी गौतम, रामजी दास ठाकुर, देवदत्त शर्मा, मदन कौंडल और परमिंदर सिंह मौजूद रहे।