सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   smc meeting in school

Solan News: इतिहास, वाणिज्य और कला स्नातक प्रवक्ता के पद भरने को भेजा प्रस्ताव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंदन विद्यालय की एसएमसी बैठक में मुद्दों पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य महेंद्र पाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय में रिक्त पड़े इतिहास, वाणिज्य व कला स्नातक प्रवक्ता के पदों को भरने का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों ने इन पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को पूर्व वर्षों की भांति ट्रैक सूट उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिस पर सभी अभिभावकों एवं सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के रिक्त पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए 25 जून को आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें नए सदस्यों का चयन किया जाएगा। सीबीएसई द्वारा कक्षा नौवीं के लिए जारी किए गए नए पाठ्यक्रम पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed