सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   training for cencus in solan

Solan News: 15 जून से 15 जुलाई तक प्रगणक व पर्यवेक्षक देंगे सेवाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। भारत की जनगणना-2027 के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचागांव कुनिहार में समापन हो गया। प्रशिक्षण में 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 से 10 जून तक आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने की। मुख्य प्रशिक्षक धीरज परिहार और नागेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग, हाउस सेंसस की प्रक्रियाओं, विभिन्न प्रावधानों तथा मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी और कौशल प्राप्त किए। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागी 15 जून से 15 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणक (एन्युमरेटर) एवं पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के रूप में सेवाएं देंगे। इस दौरान वे जनगणना-2027 के तहत निर्धारित कार्यों का संचालन करेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed