Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan: Villagers dance all night to appease the Rain God; the ancient tradition of 'Jogda' remains alive today in some areas of the district
{"_id":"6a2a8477ec2487b0860456cd","slug":"video-solan-villagers-dance-all-night-to-appease-the-rain-god-the-ancient-tradition-of-jogda-remains-alive-today-in-some-areas-of-the-district-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: बारिश को लेकर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए रातभर नाचते हैं ग्रामीण, जिला के कुछ क्षेत्रों में आज भी जीवंत प्राचीन परंपरा जोगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: बारिश को लेकर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए रातभर नाचते हैं ग्रामीण, जिला के कुछ क्षेत्रों में आज भी जीवंत प्राचीन परंपरा जोगड़ा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:18 PM IST
Link Copied
सोलन जिले के देवठी क्षेत्र के चौंरा गांव में आज भी सदियों पुरानी लोक परंपराएं जीवंत हैं। बारिश की कमी और सूखे जैसी परिस्थितियों के बीच ग्रामीण प्राचीन ‘जोगड़ा’ परंपरा का निर्वहन कर इंद्र देव से बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए हुए है। हिमाचल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के लिए इंद्र देव की आराधना और जोगड़ा परंपरा आज भी निभाई जाती है।
सोलन जिले के देवठी क्षेत्र के चौंरा गांव में इन दिनों पारंपरिक जोगड़ा दल गांव-गांव और घर-घर जाकर इंद्र देव से अच्छी वर्षा की कामना कर रहा है। लोकगीतों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से ग्रामीण वर्षा के देवता इंद्र को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। जोगड़ा पार्टी चौंरा के प्रमुख रमेश शर्मा ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है और प्राकृतिक आपदाओं और सूखे के समय सामूहिक रूप से इसका आयोजन किया जाता है। हिमाचल की देव संस्कृति में अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और वर्षा के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना करने की परंपरा विशेष महत्व रखती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।