सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Devjyoti was crowned Head Boy and Shreya was crowned Head Girl.Devjyoti was crowned Head Boy and Shreya was crowned Head Girl.

Solan News: देवज्योति हेड बॉय और श्रेया के सिर सजा हेड गर्ल का खिताब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devjyoti was crowned Head Boy and Shreya was crowned Head Girl.Devjyoti was crowned Head Boy and Shreya was crowned Head Girl.
बद्दी के विवेक इंटरनेशनल स्कूल के पदारोहण समारोह में प्रतिनिधियों को शपथ दिलाते हुए- स्रोत – स्
विज्ञापन
विवेक इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद के पदारोहण समारोह का आयोजन
Trending Videos

नवनिर्वाचित परिषद ने नेतृत्व और सेवा भाव की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। विवेक इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के पदारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से नेतृत्व, उत्तरदायित्व और सेवा के दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के मूल मूल्य नेतृत्व, सत्यनिष्ठा, सेवा और उत्तरदायित्व पर विशेष बल दिया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण बैज एवं सैश वितरण रहा। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद चिह्न ग्रहण किए और विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखने तथा सहपाठियों की निस्वार्थ सेवा करने की शपथ ली। जमा दो नॉन-मेडिकल के छात्र देवज्योति जाना को हेड बॉय तथा मेडिकल संकाय की छात्रा श्रेया को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। 11वीं कक्षा के प्रियांशु भारद्वाज और चारू ठाकुर को क्रमशः डिप्टी हेड बॉय और डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जमा दो के शिवांश ठाकुर और आब्रिती चौधरी को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न हाउसों के कैप्टन और वाइस कैप्टन को भी दायित्व सौंपे गए। समारोह में हाउस ध्वज मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने ध्वज और बैनर के साथ एकता और विद्यालय के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक तुषार शर्मा ने नवनिर्वाचित परिषद को बधाई देते हुए कहा कि छात्र नेतृत्व विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने परिषद के सदस्यों से नई गतिविधियों की परिकल्पना कर उन्हें सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आह्वान किया, ताकि विद्यालय शैक्षणिक, सह-शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed