फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District administration issues strict guidelines for the monsoon; control room set up.

Solan News: जिला प्रशासन ने मानसून के लिए जारी किए कड़े दिशा-निर्देश, कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
नदी-नालों के पास रहने वालों की सुरक्षा सर्वोपरि, जरूरत पड़ने पर शिफ्ट करने की तैयारी
विज्ञापन

संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लगेंगे बैरिकेड और सूचना-पट्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारी बारिश और मानसून के सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त सोलन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
जिले के सभी उपमंडल, तहसील और दूर-दराज की उप-तहसीलों में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम तुरंत स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए निरंतर निरीक्षण, बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को हर समय अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
प्रशासन ने अधिकारियों को नदी, नालों और अन्य जल निकायों के पास बसी आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी श्रमिक आवास या स्थायी-अस्थायी मकान नदी-नालों के बेहद करीब न हो। अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर निकालने की तैयारी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा उपाय और चेतावनी
हादसों को रोकने के लिए बाढ़ और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग करने के आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील जल निकायों और अन्य आपदा संभावित स्थलों पर सतर्कता सूचना-पट्ट लगाने को कहा गया है। उपायुक्त ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और पर्यटकों को समय पर मौसम की चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटकों को नदी के किनारों, कमजोर पुलों और जलमग्न क्षेत्रों के पास जाने से सख्ती से रोका जाएगा।


अधिकारियों-कर्मचारियों की स्टेशन लीव पर रोक
मानसून सीजन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनावश्यक स्टेशन लीव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed