फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Orders to close schools in Baddi received late; private schools remained open.

Solan News: बद्दी में देरी से मिले स्कूल बंद करने के आदेश, निजी स्कूल खुले रहे

Fri, 10 Jul 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश की चेतावनी के बीच सुबह 8 बजे के बाद पहुंचा आदेश
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालकों का तर्क- बच्चों को घर वापस भेजने से खड़ी हो जाती बड़ी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने के आदेश देरी से जारी हुए। शुक्रवार को बीबीएन क्षेत्र के निजी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। सरकारी स्कूलों में आदेश मिलने के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। लेकिन तब तक बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे।
उपायुक्त ने भारी बारिश की आशंका के कारण शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के आदेश दिए थे। ये आदेश स्कूलों तक पहुंचने में देर हो गई। प्रशासन ने सुबह 8 बजे के बाद आदेश जारी किए। बीबीएन क्षेत्र में ज्यादातर स्कूल सुबह 8 बजे ही शुरू हो जाते हैं। निजी स्कूल संचालकों ने बताया कि आदेश मिलने तक बच्चे स्कूल आ चुके थे।
विज्ञापन


निजी स्कूलों का तर्क
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ज्यादातर अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के बाद काम पर चले जाते हैं। बच्चों को अचानक वापस भेजने पर उनके घर पर कोई नहीं मिलता। इससे सुरक्षा की बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी। स्कूल बसों का ईंधन और संसाधन भी खर्च हो चुके थे। अभिभावकों को फोन करने और अफरा-तफरी मचाने के बजाय स्कूल चालू रखना बेहतर समझा गया। बीबीएन में उतनी तेज बारिश नहीं हुई जिससे बच्चों को कोई बड़ी परेशानी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने स्वीकार की देरी
एसडीएम संजीव धीमान ने स्वीकार किया कि उपायुक्त कार्यालय से आदेश देरी से मिले थे। इसी कारण उन्हें आगे भेजने में विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह कई निजी स्कूल संचालकों के फोन आए थे। उन्होंने तर्क दिया कि अभिभावक घरों पर नहीं हैं। सुरक्षा और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए निजी स्कूलों को स्कूल चलाने की अनुमति दी गई। एसडीएम ने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय रहते कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed