फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The alternate bridge connecting Barotiwala Union was washed away in the first rain.

Solan News: पहली ही बारिश में बरोटीवाला यूनियन को जोड़ने वाला वैकल्पिक पुल बहा

Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The alternate bridge connecting Barotiwala Union was washed away in the first rain.
बरोटीवला में हिमुडा कालोनी व बगुवाला को जोड़ने वाला वैक्लपिक पुल बहा- संवाद।
अब वाया कुल्हाड़ीवाला होकर चार किमी घूमकर आना पड़ेगा बरोटीवाला
विज्ञापन

सिंगल रोड होने से हेलीपैड के पास लग रहा जाम, परेशानी भी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में मानसून की पहली बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। बरोटीवाला ट्रक यूनियन को मधाला और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जोड़ने वाला मुख्य वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह बह गया है। दो दिन की बारिश से रास्ते का वजूद आधा ही बचा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि तेज बारिश में यह पूरी तरह मिट जाएगा।
मार्ग बंद होने से वाहन चालकों और भारी ट्रकों को कुल्हाड़ीवाला होकर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे उनका समय और डीजल बर्बाद हो रहा है। यह रास्ता हर वर्ष बरसात में पानी के तेज बहाव में बह जाता है। इस क्षेत्र में कई प्रमुख उद्योग हैं, जिनके लिए यह सबसे शॉर्टकट रास्ता है। बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण सीमेंट के पाइप देता है। स्थानीय उद्योग उसमें मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाते हैं, जो बरसात में ढह जाता है।
विज्ञापन


यातायात पर असर
मधाला स्थित हिमुडा टाउनशिप के निवासी राजेंद्र राणा, बरोटीवाला के पूर्व उपप्रधान गुरबख्श खन्ना और सलिंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रक यूनियन के ट्रकों को चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुल्हाड़ीवाला मार्ग एकल रोड होने से हेलीपैड के पास गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई है। बगुवाला से आने वाले लोगों को भी मंडावाला और कुल्हाड़ीवाला होकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी पुल की आवश्यकता
एक निजी कंपनी हर साल इस मार्ग को जनहित में बनाती है, लेकिन यह हर बार पानी में बह जाता है। स्थानीय निवासी राजेंद्र राणा ने बताया कि लोग लंबे समय से एक स्थायी पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने कहा कि अस्थायी रास्ता बनाना पैसों की बर्बादी है। उन्होंने स्थायी पुल की सख्त जरूरत बताई। इसके लिए प्राक्कलन तैयार हो रहा है, जिसे जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। पुल बनने के बाद वाहन चालक बिना परेशानी के बरोटीवाला आ-जा सकेंगे।


पुनर्लेखन








0 / 25,000

बरोटीवला में हिमुडा कालोनी व बगुवाला को जोड़ने वाला वैक्लपिक पुल बहा- संवाद।

बरोटीवला में हिमुडा कालोनी व बगुवाला को जोड़ने वाला वैक्लपिक पुल बहा- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed