{"_id":"6a50e419445b2c8ef60c1d73","slug":"heavy-rains-have-caused-stones-and-debris-to-fall-from-the-hills-on-the-kalka-shimla-nh-solan-news-c-176-1-ssml1040-173648-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भारी बारिश से कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भारी बारिश से कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबा
Fri, 10 Jul 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट के समीप सड़क पर शिमला-परवाणू फोरलेन पर गिरने पत्थर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश पैकेज
-- -- -- -- -- -- -- -
भारी बारिश से कालका-शिमला एनएचपर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर हो मलबा
कुमारहट्टी में सड़क वन वे, अब कंडाघाट टनल, वाकनाघाट के समीप भी बढ़ा खतरा
जिले भर में नगदी फसलों को भी नुकसान होने की संभावना, खेत पानी से हुए लबालब
जल शक्ति विभाग की एक दर्जन योजनाओं में आई गाद, पानी की लिफ्टिंग प्रभावित
लोनिवि को 6.67 करोड़ का नुकसान, जिले भर में 10 सड़कें हुई बंद, कुछ खोली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले की कई प्रमुख सड़कें मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गई हैं, जिससे यातायात और बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के चलते कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। कुमारहट्टी के पास स्थिति इतनी खराब है कि सड़क को वन-वे करना पड़ा है। इसके अलावा, कंडाघाट टनल और वाकनाघाट के समीप भी भूस्खलन का खतरा बेहद बढ़ गया है।
वहीं लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले भर में करीब 10 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से कुछ को कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया गया है। इस आपदा से लोनिवि को अब तक लगभग 6.67 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की करीब एक दर्जन पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है, जिससे पानी की लिफ्टिंग का काम प्रभावित हुआ है और आने वाले दिनों में पानी का संकट गहरा सकता है। शहर में भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। यदि मौसम ऐसा ही रहा तो शहर में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
इनसेट
सोलन-जौणाजी मार्ग पर दरकी पहाड़ी, यातायात बहाल
सोलन। हाल ही में चौड़े किए गए सोलन-जौणाजी मार्ग पर बारिश के कारण पहाड़ियां दरकनी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर भारी मलबा, पत्थर और पेड़ सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मलबे को हटाकर अब इस मार्ग पर यातायात को दोबारा बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
सब्जी मंडी सोलन के समीप फोरलेन बना तालाब
सोलन। सब्जी मंडी सोलन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) पर पानी की उचित निकासी न होने के कारण पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है। ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से पुल पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इसके चलते वाहन चालकों को गाड़ियां निकालने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों का भी यहां से गुजरना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
इनसेट
डंगा गिरने से मार्ग बंद, मलबे में दबी स्कूटी
सोलन। शहर के वार्ड नंबर 12 में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां अचानक एक भारी-भरकम डंगा गिर गया। डंगे के मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे पार्क की गई एक स्कूटी पूरी तरह से नीचे दब गई। इस घटना के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबी स्कूटी को बाहर निकाला।