{"_id":"69f640ced9d853aae90ebbe8","slug":"drinking-water-schemes-in-solan-city-fell-short-in-comparison-to-the-population-solan-news-c-176-1-ssml1040-168519-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोेलन शहर में जनसंख्या के हिसाब से छोटी पड़ गई पेयजल योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोेलन शहर में जनसंख्या के हिसाब से छोटी पड़ गई पेयजल योजनाएं
विज्ञापन
सोलन शहर। फाइल फोटो
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा ही बनकर रह जाता है पेयजल समस्या का हल
हल्की बारिश में ही ठप पड़ जाती है मुख्य योजनाओं से पानी की लिफ्टिंग
वर्तमान में दो एजेंसी से चल रहा पानी की लिफ्टिंग और वितरण का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलोन में बढ़ती आबादी और पुराने बुनियादी ढांचे के बीच पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। शहर की वर्तमान जनसंख्या के हिसाब से मौजूदा पेयजल योजनाएं अब छोटी पड़ने लगी हैं। विडंबना यह है कि हर चुनाव में समान और पर्याप्त जल वितरण का वादा एक बड़ा चुनावी मुद्दा तो बनता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वैकल्पिक योजनाओं पर काम फाइलों में दबकर रह जाता है।
शहर की मुख्य पेयजल योजनाओं की हालत यह है कि हल्की सी बारिश होते ही गाद की समस्या के कारण पानी की लिफ्टिंग ठप हो जाती है। इसके चलते पूरे शहर की सप्लाई चेन बिगड़ जाती है और लोगों को कई दिनों तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है। बारिश के मौसम में जब जलस्रोत लबालब होते हैं, तब भी तकनीक और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण शहर प्यासा रहता है। बीते कई सालों से यह चुनावी वादा किया जा रहा है कि पेयजल व्यवस्था का पूरा जिम्मा किसी एक ही सक्षम एजेंसी को सौंपा जाएगा, ताकि जवाबदेही तय हो सके। हालांकि, यह घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। जनता को उम्मीद थी कि एक ही एजेंसी के पास कमान होने से शहर की वितरण प्रणाली सुधरेगी, लेकिन यह आश्वासन भी अन्य वादों की तरह केवल राजनीतिक रैलियों तक ही सीमित रहा।
दो एजेंसियों के बीच फंसा प्रबंधन
वर्तमान में शहर में पानी की लिफ्टिंग और वितरण का कार्य दो अलग-अलग एजेंसियों जलशक्ति विभाग और नगर निगम के जिम्मे है। प्रबंधन के इस दोहरेपन का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अकसर दोनों विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण मरम्मत और वितरण के कार्यों में देरी होती है। मुख्य जल भंडारण टैंक तक जलशक्ति विभाग की ओर से पानी की लिफ्टिंग की जाती है, जबकि मुख्य टैंक से शहर में नगर निगम पानी का वितरण करता है।
कोट
पानी की समस्या को दूर करने के लिए शहर में नए टैंक का निर्माण किया गया है। इससे जल्द ही लोगों को सुविधाएं मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई जलशक्ति विभाग के पास है। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए निगम पूरा प्रयास कर रहा है।
-चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन
Trending Videos