फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water supply system in the city remains unimproved; people struggle to get even a single drop of water.

Solan News: शहर में नही सुधरी पेयजल व्यवस्था, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
निगम को रविवार को मिला 51.43 लाख लीटर पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। रविवार को आठवें दिन भी लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिली। इससे घरों, दुकानों और कार्यालयों में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को टैंकर मंगवाने पड़े। जल शक्ति विभाग की ओर से 51.43 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाने के बावजूद टैंकों में समय पर भंडारण नहीं होने से आपूर्ति प्रभावित रही।
लगातार पानी की किल्लत से शहरवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि सर्दियों में आमतौर पर तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन इस बार आठ दिन बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोगों को टैंकर और पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर की मुख्य गिरी पेयजल योजना में तकनीकी खराबी के कारण कई दिनों से आपूर्ति बाधित है। फिलहाल अश्वनी पेयजल योजना से ही शहर में पानी पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से बार-बार होने वाली तकनीकी खराबी का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबाघाट टैंक में भंडारण के बाद होगी आपूर्ति
नगर निगम की एसडीओ ई. अल्पना ठाकुर ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से 51.43 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाया गया है। पानी की सीमित उपलब्धता के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। चंबाघाट टैंक में पानी का भंडारण करने के बाद चंबाघाट क्षेत्र में आपूर्ति देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed