सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dry days for election

Solan News: पंचायत चुनाव के दौरान तीन दिन रहेगा ड्राई डे, आदेश जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
26, 28 और 30 मई को पंचायतों में होगा मतदान
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं मतगणना के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए ‘ड्राई डे’ घोषित करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

इन आदेशों के अनुसार 26, 28 और 30 मई को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं मतगणना के दृष्टिगत संबंधित क्षेत्रों में मतदान एवं मतगणना तिथि को ड्राई डे घोषित किया गया है। कहा कि पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को होने के दृष्टिगत भी ड्राई डे रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस पर किसी होटल, खान-पान के स्थान, मदिरालय, दुकान अथवा किसी सार्वजनिक या निजी स्थान पर किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों और मदिरा एवं अन्य नशीले पदार्थों का वितरण एवं विक्रय नहीं किया जा सकेगा। आदेशों की अवहेलना पर विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों, उप प्रधान तथा प्रधान के पदों के लिए मतगणना संबंधित तिथि को मतदान के तुरंत उपरांत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। इन सभी के मतगणना परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि पंचायत समितियां और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को सुबह 9:00 बजे से संबंधित खंड मुख्यालयों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed