{"_id":"6a0e0f98b1a0213a0a08916f","slug":"fir-in-company-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-169832-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में पंखे बनाने वाली कंपनी में आग, लाखों रूपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में पंखे बनाने वाली कंपनी में आग, लाखों रूपये का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बद्दी में पंखे बनाने वाली कंपनी में आग, लाखों रूपये का नुकसान
बद्दी(सोलन)। बद्दी के कथा स्थित एक पंखे बनाने वाली कंपनी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग करीब 9:45 बजे लगी। अचानक कंपनी से धुंआ निकलने लगा, जिसे देखते हुए कंपनी में कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसमें अग्निशमन विभाग के चार और वर्धमान कंपनी के दो फायर टेंडर मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। खबर लिखे जाने तक आग बुझ नहीं पाई थी। आग कंपनी के पैकिंग मैटेरियल में लगी है, जिसे बुझाने में काफी समय लगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। वही बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी में हर साल आग लगती है, मगर प्रशासन कोई शुद्ध नहीं ले रहा कंपनी ने कोई भी सेटबैक नहीं छोड़ा है। जिस कारण यहां पर आग बुझाने में भी काफी दिक्कत आती है।
उधर, अग्निशमन अधिकारी बद्दी हेमराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कंपनी में आग लगी है। इसके बाद तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंची और अब आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का पता अभी नहीं चल पाया है।
Trending Videos