{"_id":"6a0dc2103d411fee5009dd2e","slug":"prayer-timining-reduce-in-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-169820-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भीषण गर्मी के चलते सरकारी और निजी स्कूलों में अब 10 से 15 मिनट ही होगी प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भीषण गर्मी के चलते सरकारी और निजी स्कूलों में अब 10 से 15 मिनट ही होगी प्रार्थना सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं.............
शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, पहले आधा से पौना घंटा तक होती थी सुबह की प्रार्थना सभा भारी गर्मी और डिहाइड्रेशन के चलते बच्चों को प्रार्थना के दौरान आते हैं चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से बरसती आग और बढ़ते तापमान के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। सोलन जिला शिक्षा विभाग ने छात्र हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विभाग ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा की अवधि को तुरंत प्रभाव से छोटा करने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेशों के मुताबिक अब स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा 10 से 15 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। इससे पहले तक जिले के अधिकांश स्कूलों में प्रार्थना सभा, पीटी, राष्ट्रगान और दैनिक समाचार वाचन आदि को मिलाकर यह प्रक्रिया आधा घंटे से लेकर पौना घंटा तक चलती थी।
तेज धूप और उमस के बीच बच्चों को इतनी देर तक खुले मैदान में खड़ा रहना पड़ रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था। अब इस समय को घटाकर बेहद सीमित कर दिया गया है ताकि बच्चों को ज्यादा देर धूप में न रहना पड़े। पिछले कुछ दिनों से मैदानी और पहाड़ी वाले क्षेत्रों में तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारी गर्मी, और डिहाइड्रेशन के चलते सुबह के समय ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि प्रार्थना सभा के दौरान कई बच्चों को चक्कर आने, उल्टी होने या बेहोश होकर गिरने की शिकायतें सामने आ रही थीं। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों की ओर से भी बच्चों की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही थी। इन तमाम परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और परवाणू में इन दिनों मैदानी राज्यों जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि इन दिनों गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में लू चल रही है। विभाग ने सभी स्कूल प्राचार्यों और मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रार्थना सभा हर हाल में तय समय सीमा के भीतर खत्म हो। इसके साथ ही स्कूलों को साफ और ठंडा पीने का पानी पर्याप्त रखने, बच्चों को ओआरएस या ग्लूकोज का घोल उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।

Trending Videos