सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Even after the construction of a new super specialty hospital in Kathed, doctors will continue to provide services in the old building.

Solan News: कथेड़ में नया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद भी पुराने भवन में सेवाएं देंगे डॉक्टर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने भेजा सरकार को प्रस्ताव, 5 से 10 डॉक्टर रहेंगे देंगे सेवाएं
Trending Videos

नए अस्पताल में 200 करोड रुपये किए जा रहे खर्च, जून तक पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कथेड़ में बन रहा नया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, जिसके बाद वर्तमान क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की सभी मशीनें और ओपीडी वहां शिफ्ट कर दी जाएंगी। हालांकि, शहरवासियों को इलाज के लिए कथेड़ की लंबी दूरी न तय करनी पड़े, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला है। अस्पताल प्रशासन ने प्रदेश सरकार को एक विशेष प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत कथेड़ अस्पताल शुरू होने के बाद भी वर्तमान सोलन अस्पताल में 5 से 10 डॉक्टरों को तैनात रखने की मांग की गई है। इसका मकसद यह है कि सर्दी, खांसी, जुकाम और डायरिया जैसे सामान्य रोगों के मरीजों को शहर के पास ही प्राथमिक उपचार मिल सके और उन्हें छोटे इलाज के लिए कथेड़ न भागना पड़े। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। खास बात यह है कि सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मेले के पहले दिन यानी 26 जून को इसका भव्य उद्घाटन किया जा सकता है। फिलहाल ओपीडी शिफ्ट होने के बाद पुराने अस्पताल भवन का भविष्य क्या होगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रशासन शहर में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल रखने के लिए प्रयासरत है।
कोट
अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों और दूरदराज से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए हमने स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जब तक शहर में स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक कुछ डॉक्टर यहीं सेवाएं देंगे, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed