फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers in Punjab trained in modern horticulture.

Solan News: पंजाब के किसानों को दिया आधुनिक बागवानी का प्रशिक्षण

Fri, 07 Aug 2026 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Punjab trained in modern horticulture.
कृषि विज्ञान केंद्र सोलन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान रोपड पंजाब के किसानों को जानक
केवीके कंडाघाट ने बागवानी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र सोलन द्वारा रोपड़ (पंजाब) के किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पड़ोसी राज्य के किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था। कृषि विज्ञान केंद्र सोलन न केवल जिला सोलन, बल्कि अन्य राज्यों के किसानों और विद्यार्थियों के लिए भी लगातार इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

शिविर के दौरान केंद्र की प्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि किसान यहां से ली गई आधुनिक बागवानी की तकनीकों को अपने खेतों में अवश्य लागू करें, ताकि प्रशिक्षण का पूरा लाभ मिल सके। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन डॉ. राजेश ठाकुर द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. दीपिका शर्मा और डॉ. मीरा ठाकुर ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फल उत्पादन की नवीनतम तकनीकों और कीट प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागी किसानों को डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का भ्रमण भी कराया गया, जहां विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ आधुनिक बागवानी और शोध से जुड़ी नवीन जानकारियों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed