सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Financial literacy camp to be held in every ward to avoid online fraud

Solan News: ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए हर वार्ड में लगेंगे वित्तीय साक्षरता शिविर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Financial literacy camp to be held in every ward to avoid online fraud
जिला स्तरीय सलाहकार समिति व यूको आरसेअी की बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन के साथ मौज
सोलन में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा- ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए बैंक कृषि व पशुपालन पर दें अधिक ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 183वीं त्रैमासिक और यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की 56वीं बैठक की संयुक्त रूप से आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक पंचायत के हर वार्ड को बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में जागरूक करना बेहद आवश्यक है, ताकि कोई भी सीधा-साधा ग्रामीण ठगी का शिकार न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे ग्रामीण स्तर पर वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के सभी बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कृषि आधारित क्षेत्रों तथा पशुपालन के लिए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए। इससे ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर सृजित किए जा सकेंगे। एडीसी ने बैठक में कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जिला वासियों को अधिक से अधिक कवर करने के निर्देश दिए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना व जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व स्टैंड अप इंडिया योजना, डॉ. वाई.एस. परमार ऋण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा व फसल बीमा योजना शामिल रही। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) अभियान पर अधिक बल देने को कहा, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया जा सके।
युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करे यूको आरसेटी
उन्होंने यूको आरसेटी को अब कृषि व्यवसाय से संबंधित नए प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। इस दौरान आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक राहुल जोशी ने भी बैंक अधिकारियों को समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में करोड़ों के ऋण स्वीकृत : मोदगिल
बैठक में अग्रणी बैंक यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने जिले की वित्तीय प्रगति के आंकड़े प्रस्तुत किए इसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 31 मार्च 2026 तक सोलन जिले में 6,324 लाभार्थियों को 224.27 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें शिशु, किशोर और तरुण श्रेणियां शामिल हैं। स्टैंड अप इंडिया योजना में 104 व्यक्तियों को 24 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन में मार्च 2026 तक 1,180 स्वयं सहायता समूहों को 17 करोड़ 30 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed