सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal FIR Registered Against Shoolini University in Student Death Case

हिमाचल प्रदेश: छात्र की मौत के मामले में शूलिनी विवि पर एफआईआर, छानबीन शुरू; पुलिस ने सुसाइड नोट जुन्गा भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

शूलिनी विश्वविद्यालय के एक छात्र नितिन की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने शूलिनी विवि प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal FIR Registered Against Shoolini University in Student Death Case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शूलिनी विवि प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात शूलिनी विवि के खिलाफ छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक दबाव बनाने पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं मृतक के पास मिली डायरी और सुसाइड नोट को जांच के लिए जुन्गा लैब भेज दिया गया है।
Trending Videos

इसे लेकर मंगलवार को छात्रों ने विवि कैंपस में प्रदर्शन भी किया था। छात्रों ने विवि प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि आत्महत्या के दो दिन बाद भी मामला शांत था, लेकिन विवि कैंपस में हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इसमें विवि प्रबंधकों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शूलिनी यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह तथ्य सामने आया है कि मृतक नितिन शूलिनी विश्वविद्यालय का छात्र था और विश्वविद्यालय ने एक कंपनी के माध्यम से इसी संस्थान में उसका प्लेसमेंट किया था। घटना के बाद शूलिनी विवि के छात्रों ने विवि परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि मृतक नितिन को प्लेसमेंट के समय जितना वेतन बताया था, वास्तव में उसे उससे कम वेतन दिया जा रहा था। इस कारण वह मानसिक तनाव में था। छात्रों के अनुसार इस कारण नितिन ने आत्महत्या कर ली। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विवि प्रशासन की ओर से कोर्स के दौरान 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी पूरी नहीं की गई।
 

इस दुखद समय में पूरा विश्वविद्यालय परिवार उनके माता-पिता, परिवार और प्रियजनों के साथ खड़ा है। मृतक छात्र की स्मृति में अगले सत्र से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एक छात्र को एमबीए की पूरी अवधि के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति अगले 10 वर्षों तक जारी रहेगी। - डॉ. निशा कपूर, विवि प्रशासन की सहायक प्रोफेसर व पीआरओ
 

एसएफआई ने उठाई कार्रवाई की मांग
एसएफआई जिला सोलन कमेटी ने भी संस्थान पर कार्रवाई मांग उठाई। जिला कमेटी के अध्यक्ष रोहित शर्मा व सचिव रोहित वर्धन ने कहा कि निष्पक्ष जांच करवाई जाए। संबंधित विवि प्रशासन प्लेसमेंट सेल और दोषी शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।

यह था मामला
28 मार्च को पुलिस थाना सदर सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली कि मधुबन कॉलोनी सोलन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान 21 वर्षीय नितिन पुत्र कल्याण चौहान निवासी गांव एवं डाकघर शील तहसील रोहड़ू जिला शिमला के रूप में हुई।

शव के निरीक्षण के दौरान गले पर रस्सी के निशान के अतिरिक्त शरीर पर चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। मौके से एक मोबाइल फोन, एक डायरी और एक रस्सी पुलिस ने कब्जे ली। डायरी में मृतक का सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। जांच में यह भी पाया गया कि मृतक शूलिनी यूनिवर्सिटी में कार्यरत था और मधुबन कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया था। बरामद डायरी, रस्सी, अन्य साक्ष्य और विसरा जांच के लिए एसएफएल जुन्गा गए हैं।

माकपा भी दे चुकी है धरने की चेतावनी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता संजय चौहान ने कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती है तो माकपा विवि में जाकर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेवारी विवि व स्थानीय प्रशासन की होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed