फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four accused arrested with 26.62 grams of 'Chitta' at three locations in the district.

Solan News: जिले में तीन जगह 26.62 ग्राम चिट्टा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक आरोपी कसौली दूसरा शिमला और दो कुल्लू जिले के निवासी
विज्ञापन

कसौली से परवाणू तक पुलिस की कार्रवाई
किम्मूघाट के पास कसौली का युवक 11.80 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसपी सोलन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कसौली, धर्मपुर और परवाणू से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किम्मूघाट में 11.80 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
कसौली पुलिस की टीम किम्मूघाट के समीप गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उस से 11.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान उदय सिंह उर्फ पंकू निवासी गांव सन्होल, डाकघर कोटबेजा, तहसील कसौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिमला के युवक से 2.5 ग्राम चिट्टे बरामद
धर्मपुर। पुलिस ने 30 जुलाई को गश्त के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके कब्जे से 2.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विकास ठाकुर (37) गांव बगना, डाकघर जाठिया देवी, तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में चिट्टा बेचने की फिराक में बैठे दो युवक गिरफ्तार
परवाणू। पुलिस थाना परवाणू ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-05 पर कामली पुल के समीप खड़ी एक कार से दो युवकों को 12.32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को 30 जुलाई को सूचना मिली थी कि कार में दो युवक चिट्टा बेचने की फिराक में बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, जिसमें 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान राहुल निवासी गांव कटेरा, निथर, कुल्लू और अरुण भारती निवासी गांव गंच्हवा, आनी, कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी टीएसडी वर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपियों से नशे की सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed