{"_id":"69c590bfa4ec97a69d0a1a7a","slug":"gurmat-gathering-at-dhang-tapriyan-and-saini-majra-solan-news-c-176-1-ssml1044-165910-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ढांग टपरियां व सैणी माजरा में गुरमत समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ढांग टपरियां व सैणी माजरा में गुरमत समागम
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
ढांग टपरियां में ज्ञानी अवतार सिंह को विशेष सम्मान देकर सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य।– स्रोत
Link Copied
विज्ञापन
रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरमत प्रचार ट्रस्ट जगातखाना की ओर से चलाए जा रहे शबद प्रचार समागम लड़ी के तहत ढांग टपरिया के गुरद्वारा साहिब में अमृत बेले का समागम आयोजित किया गया। इस दौरान रागी जत्थों और कीर्तनी जत्थों ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। हजूरी रागी दरबार साहिब भाई तजेश्वर सिंह ने धन धन रामदास गुरु बंबीहा अमृत वेले, बोलियों के माध्यम से संगत को भावविभोर किया। इस अवसर पर गुरमत प्रचार ट्रस्ट के सदस्यों ने ज्ञानी अवतार सिंह को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। समागम के दोपहर सत्र में यह क्रम पंजाब के सैनीमाजरा गांव में भी जारी रहा, जहां ज्ञानी साहिब सिंह शाहबाद मारकंडा ने कथा वाचक के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रधान नसीब सिंह, महेंद्र सिंह, सुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, यशपाल सिंह मोखा, परमजीत ग्रेवाल, कुलवंत सिंह, यशवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, साधु सिंह, रणजीत सिंह, रामआसरा सिंह, अमरजीत सिंह बेरसन, सुखदेव सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।