सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal News Akhilesh Yadav reached Himachal amid Shankaracharya controversy

Himachal News: शंकराचार्य विवाद के बीच हिमाचल पहुंचे अखिलेश, आज मरयोग स्थित आश्रम में बाबा से मिलेंगे

सोमदत्त शर्मा, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Feb 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिमाचल पहुंचे हैं। खबर है कि आज अखिलेश सिरमौर जिले के मरयोग स्थित एक आश्रम में जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Akhilesh Yadav reached Himachal amid Shankaracharya controversy
समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को परिवार सहित दोपहर बाद कसौली विधानसभा क्षेत्र के काबा में कड़ी सुरक्षा में द स्टोरी होटल पहुंचे। उनके साथ पंजाब नंबर की एक दर्जन गाड़ियों में 21 सुरक्षा कर्मी भी पहुंचे। काबा स्थित होटल में पहुंचते ही चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, वह अपने निजी दौरे पर हैं। 

Trending Videos

सूत्रों की मानें तो मंगलवार को सिरमौर जिला के मरयोग स्थित एक आश्रम में जाएंगे। यहां आश्रम के बाबा से मिलने के लिए यहां पर आए हुए हैं। मंगलवार सुबह वह आश्रम के बाबा के पास पहुंचेगे। वहीं दोपहर बाद तक वापस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य विवाद चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा 2-3 अज्ञात लोगों पर बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने बीते रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर के आशुतोष ब्रह्मचारी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल पुरानी घटना खोज कर लाई है। इसका मकसद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपमानित करना है। अगर शिकायतकर्ता स्वामी रामभद्राचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई। मैंने रामभद्राचार्य पर दर्ज केस वापस लिया था। मुझे उनको जेल भेज देना चाहिए था। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में राजनीति काफी गरमा गई है। इसी बीच अखिलेश के हिमाचल के एक आश्रम में आकर बाबा से मिलना भी मात्र संयोग नहीं हो सकता। 

यहां पर वह इन सभी मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर को मोहाली में वह कुछ देर के लिए रुके। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एसआईआर व चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाए कि एसआईआर सिर्फ वोट काटने के लिए किया जा रहा है। वहीं शंकराचार्य विवाद पर भी अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed