{"_id":"699ca10715eea6bba00300f4","slug":"truck-operators-take-to-the-streets-to-protest-the-steep-increase-in-himachal-entry-tax-solan-news-c-176-1-ssml1044-163804-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल एंट्री टैक्स में भारी बढ़ोतरी के \n\nखिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रक ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल एंट्री टैक्स में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रक ऑपरेटर
विज्ञापन
नालागढ़ के बघेरी में ट्रक संचालक एंट्री टैक्स बढौतरी के विरोध में नारेबाजी करते हुए—स्रोत - आपरे
- फोटो : 1
विज्ञापन
सरकार को चेताया, फैसला वापस न लिया तो एनएच करेंगे जाम
बघेरी बॉर्डर पर हिमाचल एंट्री टैक्स बैरियर पर किया जोरदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल एंट्री टैक्स में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में शहरवासियों और ट्रक ऑपरेटरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदेश के बॉर्डर एरिया बघेरी स्थित हिमाचल एंट्री टैक्स बैरियर पर सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि हिमाचल सरकार का यह फैसला पूरी तरह जनविरोधी है। एक ओर पहले से ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है, वहीं दूसरी ओर एंट्री टैक्स और ट्रकों पर लगने वाले अन्य करों में भारी बढ़ोतरी कर सरकार ने ट्रांसपोर्ट कारोबार को संकट में डाल दिया है। ट्रक ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि एंट्री टैक्स में वृद्धि का सीधा असर उपभोक्ताओं पर ही आएगा। हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ने से अब अपने रिश्तेदारों से मिलना-जुलना भी मुश्किल हो गया है। हर बार प्रदेश में प्रवेश पर अतिरिक्त टैक्स देना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सरकार के इस फैसले के कारण आज हर वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द ही एंट्री टैक्स बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में वे नेशनल हाईवे जाम करने और आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की नीति तुरंत बंद की जाए और हिमाचल एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी को वापस लेकर ट्रक ऑपरेटरों व आम जनता को राहत दी जाए।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
ट्रक ऑपरेटर राज कुमार, अवतार सिंह, बलवीर सिंह, अरविंदर सिंह, अवतार सिंह, संतोख सिंह, बलविंदर सिंह, संजीव कुमार, जगबीर सिंह राणा, यशविंदर सिंह राणा, शाम राणा, दिलबाग सिंह, अमरीक सिंह, बलविंदर सिंह, गुरबीर सिंह, राज कुमार बहल, सुमित सिंह, बलजीत सिंह, रोहित कुमार, सतनाम सिंह, हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रक ऑपरेटर बघेरी बार्डर पर एकत्रित हुए और वहां पर एंट्री टैक्स के बढ़ोतरी को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
Trending Videos