सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Unknown people set fire to a private building in Harding Ward of Dharampur, goods worth lakhs reduced to ashes

Solan News: धर्मपुर के हार्डिंग वार्ड में अज्ञात लोगों निजी भवन में लगाई आग, लाखों का सामान राख

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय घर के बाहर गया था परिवार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत के हार्डिंग वार्ड में अज्ञात लोगों ने एक निजी भवन में प्रवेश कर अंदर रखा सारा सामान आग के हवाले कर दिया। इस घटना में भवन के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। भवन के मालिक रमन वर्मा ने बताया कि वह घटना के समय अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। रात करीब 12:00 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने पहले सीसीटीवी कैमरा को जलाया और फिर घर के मुख्य द्वार का सेंटर लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने घर में रखा सामान जलाया और टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। रमन वर्मा ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीएम कसौली ने तहसीलदार कसौली को घर का दौरा कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घर में लगे अन्य उपकरणों और सीसीटीवी की मदद से घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। रमन वर्मा का अनुमान है कि इस तरह की सुनियोजित वारदात किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति की ओर गई हो सकती है।
कोट
सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के चेहरे धुंधले दिख रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा, आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना की और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलीप तोमर, एसएचओ,धर्मपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed