{"_id":"69d1f1201d28167c2501ac43","slug":"himachal-panchayat-elections-reservation-roster-released-for-49-mcs-and-nagar-panchayats-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पंचायत चुनाव: 49 नगर परिषद व नगर पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी, चार नगर निगमों का एक हफ्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पंचायत चुनाव: 49 नगर परिषद व नगर पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी, चार नगर निगमों का एक हफ्ते में
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 49 नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। चार नगर निगमों का रोस्टर एक हफ्ते में जारी होगा। वहीं, पंचायत चुनाव की अधिसूचना अप्रैल के तीसरे हफ्ते के अंत में ही जारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
राज्य सरकार ने 49 नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। चार नगर निगमों का रोस्टर एक हफ्ते में जारी होगा। रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 10 निकाय आरक्षित किए गए हैं। इनमें से पांच सीटें एससी महिलाओं के लिए हैं। एससी महिला वर्ग में ऊना का दौलतपुर, चंबा नगर परिषद, कुल्लू का बंजार, बिलासपुर नगर परिषद और मंडी का सुंदरनगर शामिल हैं। वहीं एससी वर्ग के अन्य आरक्षित निकायों में मेहतपुर बसदेहड़ा, नगरोटा बगवां, घुमारवीं, रोहड़ू और चिड़गांव शामिल हैं।
Trending Videos
अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए केवल एक निकाय आरक्षित किया गया है, जिसमें कांगड़ा का शाहपुर है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 11 निकाय आरक्षित हैं। इनमें निरमंड, अर्की, ज्वालामुखी, कंडाघाट, संतोषगढ़, अंब, गगरेट, कुल्लू, नूरपुर, ठियोग और टाहलीवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: 20 के बाद जारी हो सकती है अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना अप्रैल के तीसरे हफ्ते के अंत में ही जारी हो सकती है। राज्य में पंचायतों के यह चुनाव तीन चरणों में किए जा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने सात अप्रैल तक रोस्टर फाइनल करना है। प्रदेश में एक अप्रैल तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों को मतदाता सूचियों में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इन सूचियों को अपडेट किया जा रहा है। इन्हें अपडेट करने की प्रक्रिया 19 से 20 दिनों तक चलेगी तो यह सिलसिला स्वाभाविक रूप से अप्रैल के तीसरे सप्ताह के अंत तक ही चलेगा। अदालती आदेशों के मुताबिक सात अप्रैल तक पंचायतों में चुनाव के रोस्टर को फाइनल किया जाना है।