{"_id":"69a48eb97bb0bf2e6f012249","slug":"himuda-rwa-will-obtain-gst-number-to-provide-honorarium-to-security-personnel-solan-news-c-176-1-ssml1044-164258-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुरक्षा कर्मचारियों को मानदेय दिलाने के \n\nलिए हिमुडा आरडब्ल्यूए लेगा जीएसटी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुरक्षा कर्मचारियों को मानदेय दिलाने के लिए हिमुडा आरडब्ल्यूए लेगा जीएसटी नंबर
विज्ञापन
मधाला में हिमुडा टाऊनशील आरडब्ल्यूए की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- स्रोत- सोसायटी।
विज्ञापन
हिमुडा के अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। हिमुडा माधाला टाऊनशीप की रेजिडेंशियल वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की बैठक में सुरक्षा कर्मियों को उनका लंबित मानदेय जारी करने के लिए जीएसटी नंबर लेने का फैसला लिया गया है। पिछले तीन माह से हिमुडा टाउनशीप में सुरक्षा कर्मियों को उनका मानदेय नहीं मिल पाया है। एसोसिएशन के अनुसार इन्हें मानदेय हिमुडा आरडब्ल्यूए के माध्यम से दिया जाता है, लेकिन जीएसटी नंबर न होने के कारण पैसा जारी नहीं हो पाया था। आरडब्ल्यूए का कहना है कि वेलफेयर सोसायटी जीएसटी दायरे में नहीं आती है, लेकिन हिमुडा ने इसके बावजूद पैसा जारी नहीं किया, जिससे सुरक्षा कर्मियों का वेतन रुका हुआ है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जीएसटी नंबर लेने के बाद इन कर्मियों को उनका मानदेय शीघ्र दिया जाएगा। बैठक के दौरान, वक्ताओं ने इस बात पर भी रोष जताया कि हिमुडा की सीईओ ने बरोटीवाला दौरे के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि अगले साल के विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने से पहले आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करें, लेकिन मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अब तक कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है। बैठक में हिमुडा के प्रधान हरिचंद चौधरी, सूरज शर्मा, राजेंद्र राणा, हरिकिशन शर्मा, योगेंद्र पंवर, शकुंतला देवी, और मंजु शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
सड़कों की हालत को सुधारने की मांग
बैठक में हिमुडा की सर्विस रोड और ब्लॉकों में जाने वाली आंतरिक सड़कों की खराब हालत पर भी चर्चा हुई। आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों से इन सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की है।
Trending Videos