सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two youths arrested with 5.70 grams of chitta near Jabli

Solan News: जाबली के पास 5.70 ग्राम चिट्टे साथ दो युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर पुलिस ने जाबली के समीप दो युवकों को 5.70 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें शामिल कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जाबली की टीम टीटीआर परवाणू में गश्त पर थी। इस दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। आल्टो कार में सवार 2 युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 5.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त उक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की गई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल था। साथ ही, उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed