सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two youths arrested with 500 narcotic tablets

Solan News: 500 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर टोल बैरियर परवाणू के समीप पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos

बाइक पर चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आ रहे थे दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर टोल बैरियर परवाणू के समीप पुलिस ने दो युवकों को 500 टैबलेट नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें पुलिस ने मामले में प्रयोग की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना परवाणू की टीम को सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से दो युवक एक बाइक पर नशे की दवाइयां लेकर आ रहे हैं। सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोल बैरियर परवाणू पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की गई। बाइक पर सवार यश कुमार निवासी गांव देयुंघाट, डाकघर सपरून, तहसील व जिला सोलन और सोनू कुमार निवासी गांव देहूं चौकी, डाकघर कंडाघाट की तलाशी लेने पर 500 नशे की टैबलेट दवा बरामद की गईं। उक्त दवाओं के संबंध में आरोपी कोई भी वैध लाइसेंस पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद नशीली दवाइयां ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दी है। एसपी सोलन एसडी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed