{"_id":"69a48ed91215409f24002eb7","slug":"social-organizations-stage-protest-against-the-poor-condition-of-pinjore-nalagarh-four-lane-solan-news-c-176-1-ssml1044-164278-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की खस्ता हालत के विरोध में सामाजिक संगठनों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की खस्ता हालत के विरोध में सामाजिक संगठनों का धरना
विज्ञापन
फोरलेन की हालत खस्ता को लेकर विभिन्न संसथाओं व बद्दी के लोग- संवाद।
विज्ञापन
बद्दी में दो दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की खस्ता हालत के विरोध में रविवार को बद्दी के लोग और सामाजिक संस्थाएं सड़कों पर उतर आए। दो दर्जन से अधिक सामाजिक, धार्मिक और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने फोरलेन निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक राणा के नेतृत्व में और श्रीराम हनुमान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम जनता मोतिया प्लाजा में एकत्र हुई। सभी संगठनों ने एकमत होकर कहा कि 11 साल में 35 किलोमीटर का नेशनल हाईवे न बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रीराम हनुमान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जिंदल साधु ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर से निकल चुका है। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी सदस्य राजीव कंसल ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के उद्यमी केंद्र सरकार की अनदेखी का शिकार हैं और एनएच का टेंडर 11 बार रद्द हो चुका है, जो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विभाग की विफलता को दर्शाता है। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक राणा ने चेतावनी दी कि फोरलेन की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर 11 मार्च तक टेंडर नहीं खुला तो इस मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।
11 मार्च तक टेंडर नहीं खुला तो करेंगे प्रदर्शन
श्रीराम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने कहा कि अब तक आधा दर्जन प्रदर्शन हो चुके हैं और अगर 11 मार्च तक टेंडर नहीं खुला तो नेताओं और अफसरों को मातृशक्ति की चूडियां भेजकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर आशा वर्कर संघ की अध्यक्ष दया ठाकुर, आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य, रोड सेफ्टी क्लब के सलाहकार डॉ. रुप किशोर ठाकुर, एफआईआई के राजीव कंसल, लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल और युवा कवि अंकित सिंह परमार ने भी संबोधित किया।
Trending Videos