सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If more toll tax is taken then there will be agitation again from today

Solan News: अधिक टोल टैक्स लिया तो आज से फिर होगा आंदोलन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बद्दी(सोलन)। एंट्री टैक्स बढ़ोतरी होने के मामले में बद्दी व बरोटीवाला में टेंपो, थ्री व्हीलर व पिकअप यूनियन ने एक दिन समय दिया है। अगर इसके बाद टोल संचालक उनकी बढ़े हुए दाम से पर्ची काटता है तो शुक्रवार से दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में सभी वाहनों के लिए टोल फ्री रखा गया है। बुधवार को छोटे वाहनों ने बद्दी में देरशाम को 9:00 बजे तक जाम रखा। इससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र थम सा गया था। कोई भी व्यक्ति यहां से बाहर नहीं निकल पाया। उद्योगों में कामगार नहीं पहुंच पाए। शाम को वह समय पर अपने घर नहीं जा पाए। वहीं एयरपोर्ट व अन्य जरूरी कार्य के लिए बद्दी से बाहर जाने वाले लोगों को भी इस जाम के चलते नहीं जा पाए। उद्योगों में कच्चा माल व तैयार माल नहीं जा सका। वीरवार को भी पूरी तरह से उद्योग सुचारू होने में समय लगा। तैयार माल लोड़ होने के बाद ही छोटे उद्योगों में काम शुरू हुआ। वहीं कच्चा माल पहुंचने के बाद कई उद्योग चालू हुए। टेंपो यूनियन के सचिव राजेश ने बताया कि एसडीएम की ओर से उन्हें एक दिन का समय दिया गया है। अगर शुक्रवार को टोल बैरियर पर पर्ची अधिक कटी तो आंदोलन दोबारा शुरू हो जाएगा। टेंपो पर पहले 120 रुपये टोल था जो बढ़कर 170 कर दिया था। वहीं छोटा हाथी व पिकअप पर पहले कोई टैक्स नहीं था, लेकिन सरकार ने इन पर 120 रुपये का टैक्स लगा दिया था। इससे सभी छोटे वाहनों के चालक भड़क गए थे। अभी यहां पर 1700 टेंपो, 300 छोटा हाथी, एक हजार पिकअप व 200 थ्री व्हीलर है। कुल 3200 चालक सरकार के नए आदेश से भड़क गए थे। अभी उन्हें एक दिन का ही समय मिला है। अगर एक दिन के बाद टोल अधिक काटा गया या उन वाहनों से वसूला गया, जिनसे पहले नहीं लगता था तो आंदोलन दोबारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed