सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inauguration of two bridges and a road in Chandi Panchayat

Solan News: चंडी पंचायत में दो पुल व रास्ते का किया लोकार्पण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of two bridges and a road in Chandi Panchayat
उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी में बने पुल का उद्घाटन करते दून के विधायक राम कुमार चौधर
विज्ञापन
दून के विधायक राम कुमार ने दी सौगात
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी में दून के विधायक राम कुमार ने शनिवार को कई उद्घाटन किए। सबसे पहले उन्होंने मां चंडी देवी के चरणों में शीश नवाजा। इसके बाद विधायक ने चंडी बाजार से चंडी गांव तक बने रास्ते, धारों की धार और घरमौला खड्ड पर सांवली गांव को जोड़ने वाले दो छोटे पुलों का उद्घाटन किया। विधायक चौधरी राम कुमार इसके बाद सीबीएससी मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और स्कूल के नए सीबीएससी हाल का निरीक्षण किया। शिक्षा उप निदेशक गोपाल चौहान ने बताया कि अब तक खुले सीबीएससी स्कूल शहरों में ही हैं, जबकि चंडी पंचायत गांव में पहला ऐसा स्कूल है।विधायक ने कहा कि स्कूल के लिए पीएम श्री से पांच करोड़ रुपये की राशि जल्द मिलेगी। उन्होंने आगामी पंचायती चुनावों में क्षेत्र से पढ़ी-लिखी महिला को चुनने की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि वह अपना कार्य आसानी से कर सके। कार्यक्रम के दौरान चंडी पंचायत के पूर्व प्रधान बलवंत ठाकुर ने कई मांगें विधायक के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप निदेशक शिक्षा गोपाल चौहान, उप निदेशक प्रारंभिक रीता गुप्ता, रमेश ठाकुर, सतीश, वार्ड सदस्य अंजू कुमारी, वीएसएलएम कॉलेज के सेक्रेटरी चंद्र मोहन शर्मा, प्यारे लाल, धीरज कुमार, संजय शर्मा, राम स्वरूप ठाकुर, स्कूल की प्रधानाचार्य त्रिप्ता, उप प्रधानाचार्य दर्शन शर्मा और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed