सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inspection of hotels and dhabas, instructions given not to employ child labour

Solan News: होटलों और ढाबों की जांच, बाल मजदूर न रखने की दी हिदायत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग की टीमों ने किया कंडाघाट में किया औचक निरीक्षण
Trending Videos

बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए विभाग का चल रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए श्रम विभाग की ओर से जगह-जगह पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत कंडाघाट क्षेत्र में विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों समेत पुलिस, स्वास्थ्य, बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग की टीमें भी साथ रहीं। निरीक्षण के दौरान टीमों ने कंडाघाट क्षेत्र के सभी होटलों और ढाबों में बाल मजदूरों की जांच की। अधिकारियों ने होटल और ढाबा संचालकों को हिदायत दी कि वे बाल मजदूरों को अपने पास काम पर न रखें। यदि ऐसा मामला सामने आता है तो उन पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में बाल मजदूरी को समाप्त करने के लिए पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेबिलिटेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके तहत देश भर के श्रम विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के सभी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया जाएं और बाल श्रम पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यह निरीक्षण भी इसी कैंपेन के तहत किया गया।

कोट
श्रम विभाग का उद्देश्य बाल मजदूरी को पूरी तरह से खत्म करना है। इसके लिए पहले भी औचक निरीक्षण किए गए थे और आगे भी किए जाएंगे। इसमें सभी दुकानों के मजदूरों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को बाल मजदूर न रखने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पृथ्वी सिंह वर्मा,श्रम अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed