सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Iran's Hoodi wrestler won the Baga Mahadangal

Solan News: ईरान के हुडी पहलवान जीता बागा महादंगल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Iran's Hoodi wrestler won the Baga Mahadangal
बागा महादंगल में विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि व आयोजन समिति के
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में दिल्ली के अनिरुद्ध को हराकर जीता खिताब
Trending Videos

130 पहलवानों ने दिखाया दमखम, उमड़ा जनसैलाब


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागा में खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल की ओर से आयोजित कुश्ती महादंगल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच देखने को मिला। महामुकाबले की बड़ी माली में ईरान के हुडी पहलवान ने दिल्ली के अनिरुद्ध को पटखनी देकर 71 हजार रुपये की इनामी राशि और खिताब अपने नाम किया। इस महादंगल में हिमाचल के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए 130 से अधिक पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की शुरुआत नौनिहालों की कुश्तियों से हुई, जिसने धीरे-धीरे बड़े मुकाबलों का रूप ले लिया। चिलचिलाती धूप के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और आसपास की पंचायतों से हजारों की संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे। दंगल का मुख्य आकर्षण 93 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल मुकाबला रहा। दिल्ली के अनिरुद्ध और ईरान के हुडी पहलवान के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। हुडी ने अपने दाव-पेच से दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया और अंततः जीत हासिल की। उपविजेता अनिरुद्ध को 51 हजार रुपये की राशि से संतोष करना पड़ा। दंगल में समाजसेवी हिरू राम, मनी राम और गणपत राम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समिति के प्रधान जुल्फी राम शर्मा ने बताया कि विजेता पहलवानों के साथ-साथ भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र पंवर, राजेश गुप्ता, श्याम लाल चौहान, उर्मिला देवी, बलदेव राज चौहान, कांग्रेस नेता कृष्णा चौहान सहित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के इकाई अध्यक्ष वीपी सग्गु और प्रबंधन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

बागा महादंगल में विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि व आयोजन समिति के

बागा महादंगल में विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि व आयोजन समिति के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed