सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   meeting of schools

Solan News: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के पोर्टलों पर रोजाना अपडेशन डालने के दिए गए निर्देश
Trending Videos

बद्दी-पट्टा महलोग ब्लॉक की हुई वार्षिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में बुधवार को शिक्षा विभाग के बद्दी एवं पट्टा महलोग ब्लॉक की संयुक्त वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी) राजेंद्र वर्मा, जिला उप प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर, भूपेंद्र गुप्ता, उप निदेशक (एडिशनल एडीपीओ) हेमराज और साइंस कंसलटेंट अमरीश सहित दोनों ब्लॉकों के प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, सीएचटी, बीईईओ पट्टा व बीईईओ बद्दी उपस्थित रहे।
बद्दी के प्रधानाचार्य रामलाल ने सभी का स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा करना रहा। इस अवसर पर डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से निर्धारित वार्षिक एजेंडा बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यू-डाइस, ई रिकॉर्ड्स के अद्यतन, स्कूल कांप्लेक्स व्यवस्था की समीक्षा, आधारभूत संरचना के उन्नयन, सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के संचालन, स्कूल खातों एवं अभिलेखों के रखरखाव और स्कूल गोद लेने जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं सुविधा सुनिश्चित करने, स्कूल संपत्ति के भौतिक सत्यापन और विद्यार्थियों को 10वीं के बाद विज्ञान संकाय चुनने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही मिड-डे मील की गुणवत्ता जांच, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं तक आसान पहुंच, आईसीटी उपकरणों के रखरखाव, छात्रों के बैग का भार कम करने और कॅरिअर एवं नशा-रोधी काउंसलिंग सत्रों के नियमित आयोजन पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे तय एजेंडा बिंदुओं के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता एवं विश्वास दोनों में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed