{"_id":"69c57cf27fe42899200775f9","slug":"migrant-woman-jumps-from-second-floor-in-baddi-dies-solan-news-c-176-1-ssml1044-165877-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में प्रवासी महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में प्रवासी महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली थी महिला, पति और भाई के साथ कंसबोवाल में रहती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा थाना क्षेत्र के कंसबोवाल में एक 21 वर्षीय प्रवासी महिला ने भवन की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला कंपनी से अपने पति के साथ दोपहर का भोजन करने कमरे में आई हुई थी। पुलिस के अनुसार महिला खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए कमरे से बाहर निकली और इसी दौरान दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। शोर सुनकर उसका पति और भाई तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। महिला बिहार के सीतापुर जिले की रहने वाली थी और मानपुरा के कंसबोवाल गांव में किसी कंपनी में कार्यरत थी। उसका पति भी किसी अन्य कंपनी में काम करता था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ थाने में पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति और भाई ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। महिला की कमरे से पुलिस कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos