{"_id":"6a6e07561e3150c5850f92bd","slug":"msme-access-to-digital-market-to-expand-four-new-sellers-registered-solan-news-c-176-1-ssml1040-175462-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डिजिटल बाजार में बढ़ेगी एमएसएमई की पहुंच, चार नए विक्रेताओं का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डिजिटल बाजार में बढ़ेगी एमएसएमई की पहुंच, चार नए विक्रेताओं का पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसएमई और युवाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स
डिजिटल विपणन और ई-कॉमर्स के जरिए उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने पर जोर
70 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विशेषज्ञों ने व्यवसाय विकास से जुड़े सवालों के दिए जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय और उद्योग विभाग की ओर से शनिवार को एमएसएमई इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों और स्नातक विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सरकारी खरीद प्रणाली और डिजिटल बाजार से जोड़ना रहा। इस दौरान चार नए विक्रेताओं का सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करवाया गया।
जिला उद्योग केंद्र सोलन के प्रबंधक विनय वर्मा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को डिजिटल मंचों और सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने से प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं और आधुनिक व्यावसायिक रणनीतियों को अपनाने पर जोर दिया।
उद्योग विभाग के अभिलकाश लाउ और संजय शर्मा ने प्रतिभागियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर विक्रेता पंजीकरण और निविदा प्रक्रिया की जानकारी दी। नीति विशेषज्ञ सर्वेश शर्मा ने चार नए विक्रेताओं का पंजीकरण करवाया। कार्यशाला में एमएसएमई इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य वर्गों के करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
डिजिटल बाजार से उत्पादों को जोड़ने पर जोर
शूलिनी विश्वविद्यालय के रिषभ श्याम ने उद्यमिता और नवाचार के पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल विपणन और ई-कॉमर्स की आधुनिक रणनीतियों के बारे में बताया। प्रतिभागियों को सामाजिक माध्यमों और इंटरनेट आधारित विपणन के माध्यम से अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में सरकारी ई-खरीद प्रणाली पर भी विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों को केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल पर पंजीकरण की तकनीकी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में भाग लेने के विभिन्न पहलुओं को समझाया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सरकारी योजनाओं और व्यवसाय विकास से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।