सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nomination for election

Solan News: पहले दिन आठ उम्मीदवारों ने किए नामांकन दाखिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे अधिक नपं कंडाघाट से चार प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम सोलन, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की और नगर पंचायत कंडाघाट के निर्वाचन के संबंध में बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए, जिसमें नगर निगम सोलन में दो, नगर पंचायत कंडाघाट से चार और नगर परिषद परवाणू व नगर पंचायत अर्की से एक-एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन दाखिल किए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि नगर निगम सोलन के वार्ड-3 कथेड़ के लिए आजाद उम्मीदवार गौरव पुत्र स्वर्गीय देवी प्रकाश ने नामांकन प्रस्तुत किया। वहीं वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमा शर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसी तरह नगर परिषद परवाणू एवं उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नप परवाणू के वार्ड नंबर-9 के लिए ऋचा शर्मा पुत्री स्वर्गीय विजय कुमार शर्मा ने नामांकन भरा। एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने बताया कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-7 शीला ककड़ के लिए ओम प्रकाश पुत्र विद्या धर ने नामांकन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंडाघाट एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत कंडाघाट के लिए कुल 4 नामांकन प्रस्तुत किए गए। इसमें वार्ड नंबर-2 हिमुडा के लिए पुनित शर्मा पुत्र हरि बल्लभ शर्मा, वार्ड नंबर-3 पड़ाव के लिए राहुल ठाकुर पुत्र गुरुदयाल सिंह और विवेक अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल और वार्ड नंबर-7 बृजेश्वर महादेव के लिए शिप्रा ठाकुर ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed