{"_id":"6addff60f8fdf01a1502ed53","slug":"nurturing-the-new-generation-is-the-responsibility-of-the-family-and-society-dr-sharma-solan-news-c-176-1-sln1006-182789-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को संवारना परिवार और समाज की जिम्मेदारी : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को संवारना परिवार और समाज की जिम्मेदारी : डॉ. शर्मा
Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बद्दी में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते स्वयंसेवक। संवाद
बोले- बच्चों के साथ रोज एक घंटा बिताएं, संस्कारों और भावनात्मक जुड़ाव पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बद्दी में स्वयंसेवक एकत्रीकरण और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सोलन विभाग सह-कार्यवाह डॉ. सोमदत्त शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि नालागढ़ जिला संघचालक महेश कुमार कौशल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और शस्त्र पूजन से हुई।
डॉ. सोमदत्त शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और तकनीक के दौर में बच्चे भावनात्मक जुड़ाव से दूर होते जा रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को सुविधाएं देने के साथ उनके साथ समय भी बिताना चाहिए। उन्होंने रोजाना एक घंटा बच्चों के साथ बिताकर देश, समाज और परिवार से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार, सामाजिक समझ और रचनात्मक सोच जरूरी हैं।