{"_id":"6a16e235904a4de662044a67","slug":"one-stop-centre-ready-in-dehunghat-solan-news-c-176-1-sln1013-170287-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: देहुंघाट में वन स्टॉप सेंटर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: देहुंघाट में वन स्टॉप सेंटर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जून में शुभारंभ की तैयारी
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
शेल्टर, काउंसलिंग और पुलिस सहायता होगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के देहुंघाट में घरेलू हिंसा और समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए बने वन स्टॉप सेंटर को जून महीने में शुरू करने की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। सेंटर के भवन का निर्माण और रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। अब केवल पानी का कनेक्शन लगना बाकी है। इसके तुरंत बाद इस सेंटर को आम जनता और पीड़ित महिलाओं के लिए खोल दिया जाएगा।
फिलहाल वन स्टॉप सेंटर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास किराये के भवन में चलाया जा रहा है। नया भवन तैयार होते ही इसे देहुंघाट में नवनिर्मित परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस आधुनिक सेंटर के शुरू होने से पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आश्रय (शेल्टर), चिकित्सा सुविधा, काउंसलिंग और समय पर पुलिस सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है। सेंटर में एक समय में अधिकतम 5 महिलाओं के रहने की उचित व्यवस्था होगी। यह सेंटर महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए दिन-रात (24 घंटे) काम करेगा। महिलाओं की देखभाल और प्रशासनिक कार्यों के लिए 13 लोगों का स्टाफ हर समय मौजूद रहेगा। सड़क और फुटपाथ पर रहने वाली बेसहारा महिलाओं को भी यहां लाकर उन्हें सुरक्षित आश्रम दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को हरसंभव सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। सेंटर के नए भवन में शिफ्ट होते ही सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। हमारा मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सहारा देना और उनके उपचार व कानूनी शिकायतों के लिए डॉक्टरों और पुलिस को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
डॉ. पदम देव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन
Trending Videos