सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers risking their lives traveling in cargo vehicles

Solan News: मालवाहक वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे कामगार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के पहाड़ी रूटों पर यातायात सुविधा का संकट

जीप में लटककर ड्यूटी पहुंच रहे कामगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी क्षेत्र के उद्योगों में काम करने वाले कामगार जान जोखिम में डालकर ड्यूटी पर जाने के लिए मजबूर हैं। बद्दी के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह के समय यातायात सुविधाओं का भारी अभाव रहता है। इसके कारण कामगार सामान ढोने वाले वाहनों में ठूंस-ठूंस कर सफर कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थिति यह है कि सुबह के समय पहाड़ी रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं है। जिन कामगारों के पास दोपहिया वाहन हैं, वे तो सुरक्षित रूप से फैक्ट्रियों तक पहुंच जाते हैं, लेकिन परिवहन का कोई अन्य साधन न होने के कारण बाकी कामगारों को माल ढोने वाली जीप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक पिकअप के पीछे कई-कई कामगार खतरनाक तरीके से बैठकर सफर तय कर रहे हैं। कामगार नेता मेला राम चंदेल ने बताया कि ये कामगार अक्सर वाहनों के पीछे असुरक्षित तरीके से लटके रहते हैं, जिससे उनके नीचे गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि चंद रुपये बचाने और मजबूरी के चलते श्रमिक जान जोखिम में डाल रहे हैं। चंदेल ने प्रशासन से ऐसे माल वाहक वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

आरटीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से वाहनों की जांच की जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दून के पहाड़ी मार्गों पर जल्द ही विशेष नाके लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से सवारियां ले जाते वाहनों को देखे तो उसका नंबर विभाग के साथ साझा करे, ताकि प्रशासन द्वारा उनका तुरंत ऑनलाइन चालान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed