सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People will elect the Gramin Sansad in 86 Panchayats of the district today.

Solan News: जिले की 86 पंंचायतों में लोग आज चुनेंगे ग्रामीण संसद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी, 1,19,744 मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

524 मतदान केंद्र स्थापित, सुबह 07:00 से दोपहर 3:00 बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में 28 मई को द्वितीय चरण के पंचायतीराज चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उपायुक्त के अनुसार मतदान सुबह 07:00 से शाम 03:00 बजे होगा। दूसरे चरण में जिले की 86 पंचायतों के 1,19,744 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 61,019 पुरुष और 58,725 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में 524 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड धर्मपुर की 9 पंचायतों में 11,709 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,993 पुरुष और 5,716 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 57 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विकास खंड कंडाघाट की 10 पंचायतों में 11,028 मतदाता हैं। इनमें 5,639 पुरुष और 5,389 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 52 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। कुनिहार विकास खंड की 19 पंचायतों में 24,848 मतदाता हैं। इनमें 12,582 पुरुष और 12,266 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 107 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विकास खंड नालागढ़ की 26 पंचायतों में 41,689 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 21,407 पुरुष और 20,282 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां मतदाताओं की सुविधा के लिए 178 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पट्टा विकास खंड की 9 पंचायतों में 13,978 मतदाता हैं। इनमें 7,122 पुरुष और 6,856 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 55 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सोलन विकास खंड की 13 पंचायतों में 16,492 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 8,276 पुरुष और 8,216 महिला मतदाता हैं। यहां 75 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।
मतदान के बाद तुरंत होगी मतगणना
मतदान समाप्ति के तुरंत बाद वार्ड सदस्य, उप प्रधान और प्रधान पद के लिए मतगणना की जाएगी तथा परिणाम घोषित किए जाएंगे। उपायुक्त ने मतदाताओं से मतदान अवश्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्णय प्रक्रिया में जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
इन पंचायतों में होगा चुनाव
नालागढ़ : रेड़ू उपरला, राजपुरा, खेड़ा, क्यार कनैता, डोली, लग, चिल्लड़, नंड, छियाछी, बेहड़ी, सनैड़, लूनस, जगनी, रतवाड़ी, घोलोंवाल, पंजेहरा, मस्तानपुरा, जगतपुर, कोईडी, प्लासी कलां, ढेला, नंदपुर, दभोटा, रतयोड़, नवांग्राम, गुलाबपुरा।

कुनिहार ब्लॉक: पलोग, समोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घनागुघाट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, प्लानियां, ब्लेरा, बनोह-खरड़हट्टी, बातल, टूईरु, जघून, मांगू, पट्टा, शहरोल।

सोलन ब्लॉक : मसीवर, सलोगड़ा, धरोट, सपरून, बड़ोग, अन्हेच, तोप की बेड़, पट्टा बरौरी, जाबल झमरोट, कोठों, काबा कलां, ओच्छघाट, रणों।

पट्टा ब्लॉक: बुघार कनैता, कृष्णगढ़, बाड़ियां, कालूझंडा, मंधाला, बरोटीवाला, नालका, ढकरियाणा, चंडी।

धर्मपुर ब्लॉक: हुड़ंग, सनवारा, कसौली-गड़खल, चम्मो, प्राथा, अंबोटा, जंगेशू, गनोल, चामियां।

कंडाघाट ब्लॉक: जधाणा, बीशा, हिन्नर, बांजणी, ममलीग, पोधना, मही, छावशा, घाट कुम्हाला, सकोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed