{"_id":"6a16df4374171efa6e084ed4","slug":"women-protest-in-dabhota-say-they-wont-vote-if-the-plant-isnt-removed-solan-news-c-176-1-ssml1044-170275-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दभोटा में महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं-प्लांट न हटाया तो नहीं डालेंगी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दभोटा में महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं-प्लांट न हटाया तो नहीं डालेंगी वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ दभोटा में महिलाओं का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनकी पंचायतों में 30 मई को चुनाव है लेकिन वे इसका बहिष्कार करेंगी। जब उनके बच्चों का जीवन की सुरक्षित नहीं है तो विकास कार्य किसके लिए कराने हैं। गांव में गंदगी और दुर्गंध से सांस लेने की दिक्कत आ रही है। उन्होंने मांग की कि प्लांट दूसरे स्थान पर लगाया जाए।
महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से माजरा, दभोटा और बसोट गांवों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद प्लांट कम होने की बजाय उल्टा बढ़ाया जा रहा है। कुछ समय से प्लासड़ा की एक दवा कंपनी का वेस्टेज इसमें डालने के बाद लोगों को और परेशानी ओर बढ़ गई है। दूषित पानी लोगों के जल स्रोतों में मिल रहा है। इससे पहले जो भी प्रदर्शन हुए हैं, उसमें कुछ समय के बाद प्लांट की ओर से लोगों को प्रलोभन देकर चुप करा दिया जाते थे।
महिलाओं ने बताया कि 9 दिनों से किसी ने उनकी खबर नहीं ली है। वे गर्मी में आंदोलन करने पर मजबूर हैं। उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को दभोटा पुलिस के चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का दौरा किया था। चौकी प्रभारी ने चुनाव के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला जवान को तैनात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos