{"_id":"69b30c137cbe0c0aa1084f7d","slug":"only-6-candidates-appeared-for-62-posts-while-the-number-of-interviewees-was-higher-solan-news-c-176-1-sln1013-164957-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 62 पदों के लिए पहुंचे मात्र 6 अभ्यर्थी, इंटरव्यू लेने वालों की संख्या रही ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 62 पदों के लिए पहुंचे मात्र 6 अभ्यर्थी, इंटरव्यू लेने वालों की संख्या रही ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय सोलन में किया गया था साक्षात्कार का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में एक ओर जहां बेरोजगारी के आंकड़े आसमान छू रहे हैं, वहीं सोलन जिला रोजगार कार्यालय में वीरवार को जो तस्वीर सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया। यहां 62 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित कैंपस इंटरव्यू में मात्र 6 युवा ही अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे। आलम यह था कि साक्षात्कार देने आए युवाओं से ज्यादा संख्या इंटरव्यू लेने आए औद्योगिक प्रतिनिधियों की रही। रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार होने के बावजूद अभ्यर्थियों के न पहुंचने से प्रतिनिधि भी हैरान रह गए। साक्षात्कार दोपहर 1:30 बजे तक चला। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार रखे गए, तो उसमें भी युवा कम ही पहुंचे। हालांकि इसमें कहीं न कहीं रोजगार कार्यालय की लापरवाही भी सामने आती है। अधिकारी केवल तिथियां घोषित कर औपचाकिताएं पूरी कर रहे हैं। इसमें न तो युवाओं के लिए कोई जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे और न ही रोजगार को लेकर कॉलेजों या पंचायत स्तर पर कोई कार्यक्रम किया जाता है। ऑनालइन पोर्टल के माध्यम से भी यहां पर पंजीकृत युवाओं को मैसेज भी नहीं दिए जाते। इससे साक्षात्कार होने के बावजूद अभ्यर्थी सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते। उधर, इस बारे में जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
साक्षात्कार में तीन उद्योगों से आए थे प्रतिनिधि
साक्षात्कार में तीन उद्योगों के प्रतिनिधि आए थे। इनमें मैसर्ज वर्मा ज्वैलर्स सोलन की ओर से फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 40 पद, मैसर्ज टेफे मोटर्स परवाणू में आईटीआई ट्रेनी, फीटर, र्टनर, मशीनिस्ट के 10 पद और जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर से एग्जीक्यूटिव टेले कॉलर के 12 पदों के लिए प्रतिनिधि आए थे।
Trending Videos