{"_id":"69b308080b61786da90451af","slug":"villagers-protested-against-the-merger-of-two-villages-of-salogra-panchayat-into-mansar-solan-news-c-176-1-ssml1041-164963-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ग्रामीणों ने सलोगड़ा पंचायत के दो गांवों को मनसार में मर्ज करने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ग्रामीणों ने सलोगड़ा पंचायत के दो गांवों को मनसार में मर्ज करने का किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायती राज विभाग की ओर जारी की गई अधिसूचना में सलोगड़ा पंचायत का विभाजन किया गया है। इसमें सलोगड़ा पंचायत के दो गांवों हरठ और जबलाटी को मनसार पंचायत में शामिल किया जा रहा है, लेकिन संबंधित दोनों गांवों के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। इस विरोध को लेकर दोनों गांवों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अधिकारी से मिला। ग्राम पंचायत सलोगड़ा की पूर्व प्रधाान सरोज चौहान ने बताया कि यह फैसला ग्रामीणों की अनुमति के बिना लिया गया है। गांव हरठ और जबलाटी गांव के लिए सलोगड़ा पंचायत ही सुविधानजनक है। इसके चलते ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि इन दोनों गांव को सलोगड़ा पंचायत में ही रहने दिया जाए। इन गांव का पोलिंग स्टेशन भी हरठ में ही है। गांव को विभाजित न किया जाए। यदि सरकार ठीक निर्णय नहीं लेती है, तो सभी ग्रामीणों को अदालत का सहारा लेना पड़ेगा।
Trending Videos