{"_id":"69b30c495d4fb145e9041f24","slug":"masked-car-rider-robbed-rs-9000-at-petrol-pump-by-showing-pistol-solan-news-c-176-1-ssml1044-164974-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेट्रोल पंप पर नकाबपोश कार सवार ने पिस्तौल दिखाकर लूटे 9 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेट्रोल पंप पर नकाबपोश कार सवार ने पिस्तौल दिखाकर लूटे 9 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुरा-लोदी माजरा मार्ग पर इच्छाधारी मंदिर के पास दिया वारदात को अंजाम
पंप संचालक ने पुलिस में दर्ज कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा-लोदी माजरा मार्ग पर इच्छाधारी मंदिर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात एक कार में सवार नकाबपोश लुटेरे ने पिस्तौल दिखाकर लगभग 9,000 रुपये लूट लिए। पंप संचालक पंकज चौहान ने बताया कि यह घटना रात्रि 12:30 बजे हुई। एक स्विफ्ट कार पंप पर रुकी और कार चालक लगातार हार्न बजाता रहा। जैसे ही कर्मचारी बाहर निकला, कार से नकाबपोश उतरकर पिस्तौल दिखाने लगा और पैसे की मांग की। पंप के कर्मचारियों ने नकाबपोश को केश भीतर कार्यालय में होने की बात बताई। नकाबपोश अंदर गया और सोए हुए दूसरे कर्मचारी को भी जगाकर उसके जेब से नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पंप संचालक ने पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि लुटेरा पिस्तौल दिखाकर पैसे लेकर भाग गया।पंकज चौहान ने बताया कि दिन की कमाई शाम को ही निकाल ली गई थी, इसलिए लुटेरे को ज्यादा पैसा नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी की। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत दर्ज है और इसकी जांच जारी है।
Trending Videos