फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Out-of-control trailer truck crashes into Industries Department building; Ludhiana driver dies.

Solan News: अनियंत्रित ट्राला उद्योग विभाग की इमारत में घुसा, लुधियाना के चालक की मौत

Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control trailer truck crashes into Industries Department building; Ludhiana driver dies.
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के समीप उद्योग के भवन में घुसा सरिये से भरा हुआ ट्राला-संव
हैंडल और बॉडी में चिपका चालक
विज्ञापन

हादसे में केबिन क्षतिग्रस्त, अंदर फंसे चालक को नहीं बचा सके लोग, हाइड्रा से निकाला ट्राला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। यूनिकैंप चौक के पास सिक्का होटल की ओर आ रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर उद्योग विभाग की इमारत में जा घुसा। हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्राले का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार पीबी 11 एएस 9695 नंबर का ट्राला कांटा करवाने के लिए जा रहा था। सिक्का होटल की उतराई में ट्राला अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्राला उद्योग विभाग के कार्यालय की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा और दूसरी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्राले को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

चालक की पहचान कुविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्राले में तकनीकी खराबी के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed